इस एंड्रॉयड स्मार्टवॉच की कीमत है 1,26,14,895, जानें खासियत
विज्ञापन

अगर आप सोचते हैं कि हीरे केवल गहनों में ही जड़े जाते हैं तो आपका यह सोचना गलत है, क्योंकि अब हीरे से जड़े स्मार्टवॉच भी बाजार में आ गया है और इस स्मार्टवॉच की कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
TAG Heuer ने एक स्मार्टवॉच तैयार किया है जिसमें 589 हीरे जडे हैं जो कि प्रत्येक 23.35 कैरट के हैं। टैग ह्यूअर ने स्मार्टवॉच को हाल ही सैलोन इंटरनेशनल ला हाऊस होर्लेग्रेरी जेनेव में पेश किया है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 197 हजार डॉलर यानी करीब 1,26,14,895 रुपये है। ऐसे में यह दुनिया का सबसे महंगा एंड्रॉयड डिवाइस है।
विज्ञापन
/cdn.vox-cdn.com/uploads/chorus_asset/file/10037039/TAGHeuer_Connected_Modular45_FullDiamondSet__2_.jpg?w=1600&q=80&dpr=1)
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी गैजेट्स को हीरे से सजाया गया है। इससे पहले वर्तू नाम की कंपनी भी फोन का मेकओवर करती रही है। ब्रिटेन की इस कंपनी के बनाए स्मार्टफोन की कीमत करोड़ों रुपये में होती थी लेकिन यह कंपनी अब बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन