Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 21 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Lite launched in India price specification and offers
Samsung Galaxy Note10 Lite - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 10 Lite लॉन्च कर दिया है। इससे पहले गैलेक्सी नोट 10 लाइट को ग्लोबली लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट, पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी नोट 10 का सस्ता वेरियंट है। आइए जानते हैं गैलेक्सी नोट 10 नाइट की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Samsung Galaxy Note 10 Lite
    Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत

    गैलेक्सी नोट 10 लाइट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 38,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 40,999 रुपये है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर वेरियंट मे मिलेगा। फोन की प्री-बुकिंग दोपहर 2 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है, वहीं इसकी बिक्री 3 फरवरी 2020 से होगी।

    Samsung Galaxy Note 10 Lite
    Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy Note 10 Lite की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 2.7GHz का Exynos 9810 प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए एक टीबी तक बढ़िया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें