इस देश के लोगों को जल्द मिलेगा 6जी नेटवर्क, 5जी से 15 गुना होगा फास्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 21 Jan 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Report reveals Japan Plans To Launch 6G Network Know All About In Hindi
technology - फोटो : social media

    तकनीक के इस दौर में सभी देश 5जी नेटवर्क को लॉन्च करने की तैयारी में लगे हैं। इस नेटवर्क के जरिए सभी यूजर्स हाई स्पीड के साथ इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, 5जी नेटवर्क को पूरी तरह से स्थापित होने में अभी बहुत समय है। वहीं, कुछ दिनों पहले के रिपोर्ट साने आई थी, जिसमें 6जी नेटवर्क का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, जापान 6जी नेटवर्क पर काम कर रहा है। लेकिन अब तक इस नेटवर्क को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही हैं कि 6जी नेटवर्क को जल्द पेश किया जाएगा। तो ऐसे में जापान का यह कदम तकनीक के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है। आइए जानते हैं 6जी नेटवर्क के बारे में...

    5G Network demo
    5G Network demo - फोटो : amar ujala

    6जी नेटवर्क 5जी से 15 गुना होगा तेज

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6जी नेटवर्क 5जी से 15 गुना तेज होगा। फिलहाल, इस समय ज्यादातर देश 5जी नेटवर्क को पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

    mobile network
    mobile network

    2030 तक 6जी नेटवर्क होगा लॉन्च

    उम्मीद की जा रही हैं कि जापान में 6जी नेटवर्क 2030 तक लॉन्च होगा। वहीं, जापान ने इस नेटवर्क के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इंटरनल अफेयर्स एंड कम्यूनिकेशंस ऑफ जापान गवर्नमेंट सिविलियन सोसाइटी ऑफ रिसर्च भी बनाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें