Samsung Galaxy F55: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया नया 5G फोन, मिलेगा लेदर फिनिश लुक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 May 2024 03:38 PM IST
सार

Samsung Galaxy F55 5G में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग के इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy F55 5G Launched in India With Snapdragon 7 Gen 1 SoC Price and Specifications
Samsung Galaxy F55 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Samsung Galaxy F55 5G को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy F55 5G को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि इस सेगमेंट में यह उसका सबसे हल्का और सबसे पतला स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy F55 5G के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी है। Samsung Galaxy F55 5G में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...

    Samsung Galaxy F55 5G के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है, वहीं 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। फोन को एप्रिकोट क्रश और राइजिन ब्लैक कलर में फ्लिपकार्ट से आज यानी 27 मई को शाम 7 बजे से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy F55 5G में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग के इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के साथ एंड्रॉयड 14 आधारित One UI 6.1 मिलेगा। इसके अलावा इसे चार साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें