Samsung Galaxy A11 हुआ लॉन्च, ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ मिलेगी 4,000mAh की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 16 Mar 2020 12:56 PM IST
सार

Samsung Galaxy A11 स्मार्टफोन हुआ लॉन्चकंपनी ने इस फोन में दिए तीन कैमरेभारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर नहीं मिली जानकारी

Samsung Galaxy A11 launched with triple camera: know price and specifications
Samsung Galaxy A11 - फोटो : RegardNews / twitter

    विस्तार

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने ए सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस ए11 (Samsung Galaxy A11) को वियतनाम में लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। यूजर्स को गैलेक्सी ए11 स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी, दमदार प्रोसेसर और तीन कैमरे मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई सकेंत नहीं दिए है। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी ए11 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...

    आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को 2 जीबी और 3 जीबी रैम वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। हालांकि, अब तक दोनों वेरिएंट की कीमत की जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही हैं कि गैलेक्सी ए11 की कीमत बजट रेंज में रखी जाएगी।

    नोट: दोनों वेरिएंट में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दमदार प्रोसेसर दिया गया है, लेकिन अब तक इसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, इस फोन को ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें