Samsung Galaxy M30s के 4GB/128GB वेरियंट की सेल आज

सैमसंग ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन (Samsung Galaxy M30s Review)के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को बाजार में पेश किया था, वहीं आज यानी 14 मार्च को सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के इस वेरियंट की पहली सेल है। Samsung Galaxy M30s की खासियतों की बात करें तो इसमें Exynos 9611 प्रोसेसर के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M30s की कीमत
4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये, 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन ओपल ब्लैक, सफायर ब्लू और क्वार्ट्ज ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा।

Samsung Galaxy M30s की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच की इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन वन यूआई और एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस फोन में नया ऑक्टा कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9611 चिपसेट दिया है। वहीं, यूजर्स को इस फोन में Widevine L1 सर्टिफिकेशन मिलेगा, जिससे वह नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के एचडी वीडियोज देख सकेंगे।
- ATH-CLR100BT Review: 2,500 रुपये की रेंज में एक बढ़िया ब्लूटूथ ईयरफोन
- Coronavirus: सैमसंग गैलेक्सी सैनेटाइजिंग सर्विस हुई लॉन्च, ग्राहकों के फोन किए जाएंगे वायरस मुक्त
- गैस सिलेंडर के साथ मुफ्त में मिलता है 6 लाख रुपये तक का बीमा, ऐसे करें क्लेम
- Jio के IUC मिनट हो गए हैं खत्म, तो ये सस्ते टॉप-अप प्लान आएंगे बहुत काम, फ्री डाटा भी मिलेगा