Redmi Note 12 4G की पहली सेल आज, फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Apr 2023 11:50 AM IST
सार

Redmi Note 12 4G में 128 जीबी तक की स्टोरेज और MediaTek Helio G85 चिपसेट मिलता है। फोन के साथ 5000 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

विज्ञापन
Redmi Note 12 4G goes to sale in India first time today price and offers
Redmi Note 12 4G - फोटो : Redmi

    विस्तार

    रेडमी इंडिया ने पिछले हफ्ते ही अपने किफायती फोन Redmi Note 12 4G को भारत में लॉन्च किया है। Redmi Note 12 4G की आज यानी 6 अप्रैल को पहली सेल है। Redmi Note 12 4G में 128 जीबी तक की स्टोरेज और MediaTek Helio G85 चिपसेट मिलता है। फोन के साथ 5000 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए इस फोन की कीमत और सेल ऑफर के बारे में जानते हैं...

    फोन को तीन कलर ऑप्शन लूनर ब्लैक, फ्रॉस्टेड आइस ब्लू और सनराइज गोल्ड में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इनकी कीमत क्रमशः 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। फोन के साथ कंपनी ICICI बैंक कार्ड पर 1,000 की छूट भी दे रही है। साथ ही ग्राहकों को फोन की खरीदारी पर 1,500 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन को आज अमेजन इंडिया, कंपनी की ऑफिशियल साइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन के साथ 4जी कनेक्टिविटी मिलती है। यह डुअल सिम को सपोर्ट करता है। Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो (2400 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें