Redmi के इस सस्ते फोन को आज है पहली बार खरीदने का मौका, शुरुआती कीमत 8499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Apr 2023 10:54 AM IST
सार

आज यानी 6 अप्रैल को Redmi 12C की पहली सेल है। Redmi 12C को आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और शाओमी के स्टोर से खरीदने का मौका मिलेगा। Redmi 12C के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
Redmi 12C first sale in India today price and specifications
Redmi 12C - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    यदि आप भी रेडमी के किसी सस्ते फोन की तलाश में हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। आज यानी 6 अप्रैल को Redmi 12C की पहली सेल है। Redmi 12C को आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और शाओमी के स्टोर से खरीदने का मौका मिलेगा। Redmi 12C के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा भी है। इसके अलावा फोन का बैक पैनल एक टेक्सचर वाला है जिससे ग्रिपिंग अच्छी बनेगी। आइए जानते हैं फोन कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से...

    Redmi 12C की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। Redmi 12C को मैटे ब्लैक, मिंट ग्रीन, रॉयल ब्लू और लावेंडर पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ बैंक ऑफर के तहत 500 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद दोनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः 8,499 रुपये और 10,499 रुपये हो जाएंगी।

    विज्ञापन

    Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 6 जीबी तक रैम के साथ 5 जीबी तक वर्चुअल रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें