Apple AirPods: एयरपॉड्स में होने वाला है बड़ा बदलाव, यूनिक डिजाइन के साथ मिलेगा टच स्क्रीन डिस्प्ले

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 05 Apr 2023 08:21 PM IST
सार

पेटेंट में मिली जानकारी के अनुसार, Apple AirPods pro की डिस्प्ले के साथ मीडिया कंट्रोल, मैप्स, मौसम और नोटिफिकेशन जैसे एप को एक्सेस किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Apple AirPods pro may launch with touch screen display and unique design with case
Apple AirPods (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल एयरपॉड्स में जल्द ही एक बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। कंपनी एयरपॉड्स प्रो (Apple AirPod pro) में बड़ा बदलाव करने वाली है, जिसमें इन बिल्ट टच स्क्रीन फीचर और चार्जिंग केस में डिस्प्ले का सपोर्ट शामिल है। सितंबर 2022 में दायर पेटेंट के अनुसार ये जानकारी निकल कर आई है। पेटेंट में मिली जानकारी के अनुसार, डिस्प्ले के साथ मीडिया कंट्रोल, मैप्स, मौसम और नोटिफिकेशन जैसे एप को एक्सेस किया जा सकेगा।

    मिलेगा बिल्ट इन डिस्प्ले

    एपल के नए बदलाव के बाद यूजर्स अपने गाने को बाहर से ही कंट्रोल कर सकते हैं। नए वर्जन में आपको चार्जिंग केस में डिस्प्ले देखने मिलेगा। डिस्प्ले के साथ प्ले बैक कंट्रोल, म्यूजिक की जानकारी और म्यूजिक को आगे-पीछे भी किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    पेटेंट में मिली जानकारी के अनुसार, एयरपॉड्स में यूजर्स इंटरैक्टिव यूजर इंटरफेस के साथ ग्राफिकल यूजर इंटरफेस में भी बदलाव किया जा सकता है। यानी डिस्प्ले के साथ यूजर्स एपल म्यूजिक, एपल टीवी+, मैप्स आदि जैसे एप के साथ इंटरैक्ट कर सकेंगे। बता दें कि कंपनी ने सितंबर 2022 में डिस्प्ले वाले एपल एयरपॉड्स प्रो केस के लिए पेटेंट सबमिट किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    केस में मिलेगी चार्जिंग की जानकारी

    एपल एयरपॉड्स में मिलने वाली डिस्प्ले के साथ चार्जिंग केस से ही यूजर को जानकारी लेने में मदद मिलेगी। यूजर को केस की चार्जिंग से लेकर हैप्टिक्स सिग्नल तक की जानकारी मिल सकेगी। पेटेंट के अनुसार, यूजर जेस्चर पर उंगली के इशारों से जीयूआई का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही बात करने के लिए एपल पेंसिल का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें