बहुत ही खास है शशि थरूर के गले में लटकी यह डिवाइस, जानें कीमत और खासियत

अपनी अंग्रेजी और लाइफस्टाइल के लिए मशहूर कांग्रेस नेता शशि थरूर आजकल एक खास गैजेट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रही थरूर की फोटो में आप इस गैजेट को देख सकते हैं तो उनके गले में लटकी है। आइए जानते हैं इस खास गैजेट के बारे में...

पावरबैंक के बारे में तो आपने सुना ही होगा जिसे कई लोग चलता-फिरता पावरहाउस भी बोलते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पावरबैंक जैसा चलता-फिरता एयरप्यूरीफायर देखा है? जी हां, हम बात कर रहे हैं शशि थरूर के गले में लटकी एक खास डिवाइस की जिसका AirTamer है जो कि चलता-फिरता एक एयरप्यूरीफायर है। यदि आपके पास यह एयरटैमर है तो आपको किसी एंटी पॉल्यूशन मास्क या सैनेटाइजर की जरूरत नहीं है। यह एयरप्यूरीफायर तीन फुट तक की हवा को साफ करता है।

ई-कॉर्मस साइट अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह एयरप्यूरीफायर खतरनाक वायुकण को भी आपके पास नहीं आने देगा। ऐसे में आपको एकदम साफ और ताजी हवा मिलेगी। इस एयरप्यूरीफायर को आप आसानी से चार्ज कर सकते हैं। यह गैजेट बैक्टिरिया को भी मारने में सक्षम है।