iPhone की चाहत रखने वालों के लिए बुरी खबर, इन मॉडल्स की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) ने ग्राहकों को झटका देते हुए आईफोन 11 प्रो मैक्स, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 8 की कीमत में बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि बजट के दौरान सरकार ने बेसिक कस्टम ड्यूटी में इजाफा किया था। यही कारण है कि एपल के तीनों लेटेस्ट डिवाइस पहले के मुकाबले अब ज्यादा महंगे हो गए हैं। हालांकि, कंपनी ने आईफोन 7, आईफोन 11 और आईफोन 10आर की कीमत किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। तो आइए जानते हैं एपल के फ्लैगशिप फोन की नई कीमत के बारे में...

आईफोन 11 प्रो मैक्स और 11 प्रो की नई कीमत
कंपनी ने आईफोन 11 प्रो मैक्स के 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की नई कीमत 1,11,200 रुपये, 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की नई कीमत 1,25,200 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की नई कीमत 1,43,200 रुपये रखी है। वहीं, दूसरी तरफ आईफोन 11 प्रो की बात करें तो इसका 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,01,200 रुपये, 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,15,200 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,33,200 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।

एपल आईफोन 8 की नई कीमत
कंपनी ने आईफोन 8 प्लस के 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 50,600 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 55,600 रुपये रखी है। इसके अलावा आईफोन 8 का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 40,500 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज 45,500 रुपये की नई कीमत के साथ उपलब्ध है।
नोट : एपल के तीनों स्मार्टफोन नई कीमत के साथ ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं।
- Oppo Reno 3 Pro आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा खास फीचर्स का सपोर्ट
- Jio, Airtel और Vodafone-idea के किफायती पैक, कम ही लोग जानते हैं इनके बारे में
- आपका बजट है 10,000 रुपये से है कम, तो ये मोबाइल बनेंगे आपकी पहली पसंद
- Realme Band वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे हार्ट रेट जैसे फीचर्स