100W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा Realme GT Neo 5 SE, फीचर्स भी आए सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Mar 2023 12:21 PM IST
सार

लॉन्चिंग से पहले Realme GT Neo 5 SE को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। Realme GT Neo 5 SE के कई सारे फीचर्स भी सामने आए हैं जिनमें प्रोसेसर से लेकर कैमरा और बैटरी तक की जानकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
Realme GT Neo 5 SE To launch With 100W Fast Charging Support soon
Realme GT Neo 5 SE - फोटो : Realme

    विस्तार

    Realme ने अपने अपकमिंग फोन Realme GT Neo 5 SE को लेकर कंफर्म कर दिया है कि Realme GT Neo 5 SE को 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा, हालांकि फोन की लॉन्चिंग तारीख को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Realme GT Neo 5 SE को इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा।

    लॉन्चिंग से पहले Realme GT Neo 5 SE को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। Realme GT Neo 5 SE के कई सारे फीचर्स भी सामने आए हैं जिनमें प्रोसेसर से लेकर कैमरा और बैटरी तक की जानकारी शामिल हैं।

    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि Realme GT Neo 5 SE को स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा Realme GT Neo 5 SE में 5500mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 100 वॉट की चार्जिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले आई एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Realme GT Neo 5 SE में 6.74 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1240x2772 पिक्सल होगा और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1100 निट्स होगी।

    Realme GT Neo 5 SE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 सेंसर होगा और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन में 8 जीबी रैम के साथ एंड्रॉयड 13 मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें