Moto G32 की भारत में पहली सेल आज, 128 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत है 11,999 रुपये
Moto G32में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W की TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.2 और NFC मिलता है।

विस्तार
मोटोरोला ने Moto G32 को पिछले साल अगस्त में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया था और उसके बाद कंपनी ने Moto G32 को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया है। Moto G32 को नए वेरियंट को कल ही पेश किया गया है और आज यानी 22 मार्च को फोन की पहली सेल है। Moto G32 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है।
Moto G32 के नए वेरियंट यानी 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री आज 22 मार्च से फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Moto G32 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट अब 10,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। मोटोरोला के इस फोन सैटिन सिल्वर और मिलरल ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।
Moto G32 में एंड्रॉयड 12 आधारित स्टॉक एंड्रॉयड वाला एक्सपेरियंस देखने को मिलता है। फोन में ThinkShield की सिक्योरिटी के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP52 की रेटिंग भी मिलती है। साथ ही फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में Snapdragon 680 प्रोसेसर और स्पोर्ट्स स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमोस का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन भी मिलते हैं।
- नया कानून: बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लगेगा जुर्माना, जेल भी हो सकती है
- काम की बात: 56 दिनों की वैधता वाले Airtel के सभी प्री-पेड प्लान, अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलेगा
- Nokia का सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 7000 रुपये से भी कम, डिजाइन के साथ फीचर्स भी हैं शानदार
- Best Camera Phones: कम कीमत में आते हैं ये OIS कैमरा फोन, प्रोसेसर और डिस्प्ले भी है शानदार, देखें पूरी लिस्ट