काम की बात: 56 दिनों की वैधता वाले Airtel के सभी प्री-पेड प्लान, अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलेगा

Airtel की 5जी सर्विस देश के तमाम शहरों में उपलब्ध हो गई है। कंपनी ने अपने कुछ ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी भी दे रही है यानी इस ऑफर को एक्टिव करने के बाद आपके प्लान का डाटा खत्म नहीं होगा और आप हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल भी कर पाएंगे, हालांकि अनलिमिटेड 5जी डाटा Airtel के कुछ चुनिंदा प्लान के साथ ही मिल रहा है। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं सभी प्लान के बारे में बताएंगे जिनके साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं...

Airtel के पास तीन ऐसे 4जी प्लान हैं जिनके साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा मिल रहा है। इनमें से सबसे सस्ता प्लान 239 रुपये का है। इस प्लान में आपको 56 दिनों की वैधता मिलती है। एक प्लान 479 रुपये का, एक 549 रुपये का और आखिरी 699 रुपये का है।

Airtel के 479 रुपये वाले प्लान के साथ 56 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में हर रोज 1.5GB डाटा मिलता है। इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इसके अलावा आपको Airtel Thanks का भी फायदा मिलेगा। इस प्लान में FASTag के साथ 100 रुपये का कैशबैक और Wynk Music का फ्री एक्सेस मिलता है।