Realme बड्स एयर का अपग्रेडेड वर्जन को किया गया स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 15 Jan 2020 11:14 AM IST
Realme Buds Air Neo Soon Launch In India Know Expected Price And Features
realme buds air - फोटो : amar ujala

    रियलमी (Realme) जल्द बड्स एयर के अपग्रेडेड वर्जन बड्स एयर नीओ (Realme Buds Air Neo) को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के अगामी बड्स एयर नीओ को कुछ दिनों पहले रियलमी के नए यूजर इंटरफेस की आधिकारिक वीडियो में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी इस बड्स एयर को बाजार में उतारेगी। हालांकि, कंपनी ने अब तक रियलमी बड्स नीओ की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि कपनी ने पिछले साल दिसंबर में अपने पहले वायरलेस बड्स एयर को भारत में उतारा था, जिसकी शानदार सेल हुई थी।

    रियलमी ने इस वीडियो के जरिए नए यूजर इंटरफेस के फीचर्स की जानकारी साझा की है। यूजर्स को लेटेस्ट इंटरफेस में लाइव वॉलपेपर और डुअल इयरफोन कनेक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे। डुअल इयरफोन कनेक्शन फीचर की बात करें तो यूजर्स इसके जरिए एक समय पर दो इयर बड्स कनेक्ट कर पाएंगे। वहीं, इस वीडियो के एक भाग में इस फीचर का उल्लेख करते समय बड्स एयर नीओ को भी स्पॉट किया गया है। तो ऐसे में माना जा सकता है कि कंपनी जल्द एयर बड्स नीओ को लाने वाली है।

    कंपनी ने इस इयर बड्स को भारत में 3,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उतारा है। लोग इस डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने एयर बड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए चिप R1 का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें दो माइक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस एयरबड्स में 12 एमएम का बेस बूस्टेड ड्राइवर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें