सात साल बाद पीसी की बिक्री में बड़ा उछाल, तीसरी तिमाही में बिके 7.06 करोड़ कंप्यूटर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 14 Jan 2020 07:59 PM IST
PC sales annual growth for the first time in years 2019
कंप्यूटर टाइपिंग - फोटो : pexels.com

    पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) की ब्रिकी में सात वर्षों से जारी सुस्ती 2019 में खत्म हो गई। बीते साल वैश्विक स्तर पर कुल 26.12 करोड़ पीसी की बिक्री हुई, जो 2018 के मुकाबले 0.6 फीसदी अधिक है। हालांकि, चौथी तिमाही में पीसी की बिक्री ने जोर पकड़ा और 2.3 फीसदी का उछाल दिखा।

    रिसर्च फर्म गार्टनर के अनुसार, 2019 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में वैश्विक स्तर पर कुल 7.06 करोड़ पीसी की बिक्री हुई है। यह 2018 की चौथी तिमाही के 6.9 करोड़ से 2.30 फीसदी ज्यादा है। गार्टनर की प्रमुख विश्लेषक मिकाको कितागावा ने कहा कि 2011 के बाद पहली बार पीसी बाजार ने वृद्धि दर्ज की है।

    ये भी पढ़ेंः Honor Magic Watch 2 भारत में लॉन्च, 14 दिन चलेगी बैटरी

    इसकी मुख्य वजह अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और जापान से विंडो-10 के अपग्रेड की मांग बढ़ना है। उम्मीद है कि यह वृद्धि 2020 में भी जारी रहेगी। मिकाको के अनुसार, वैश्विक स्तर पर जारी व्यापार युद्ध और अर्थव्यवस्था में सुस्ती की वजह से पीसी की मांग लगातार घटती जा रही थी। सात साल के लंबे अंतराल के बाद कंप्यूटर बाजार में एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के संकेत दिए हैं।

    चीन की कंपनी लेनोवो दुनियाभर के बाजारों में पीसी बेचने के मामले में शीर्ष पर रही। 2019 में लेनोवो ने सबसे ज्यादा पीसी बेचे और उसके शेयरों की संख्या एचपी से आगे निकल गई। एशिया-प्रशांत क्षेत्र को छोड़कर लेनोवो ने सभी क्षेत्रों में सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की है। दो साल से जारी व्यापार युद्ध के बीच भी चीन की कंपनी ने अमेरिका में 2018 के मुकाबले 2019 में 30 फीसदी ज्यादा पीसी बेचे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें