Huawei P30 Lite का लेटेस्ट वर्जन हुआ लॉन्च, मिलेगा गूगल मैप्स का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 15 Jan 2020 10:22 AM IST
Huawei P30 Lite New Edition Launched In England With Google Maps Know Price And Specifications
Huawei P30 Lite - फोटो : gearcoupon / twitter

    चीन की दिग्गज टेक कंपनी हुवावे (Huawei) ने इंग्लैंड में पी30 लाइट (Huawei P30 Lite) के लेटेस्ट वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट में लोगों को जीमेल, यूट्यूब और गूगल मैप्स का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन का डिजाइन पुराने मॉडल्स से मिलता-जुलता है। लेकिन इस बार लोगों को इस डिवाइस में छह जीबी रैम और 256 इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने पिछले साल हुवावे पी30 लाइट भारत में उतारा था। तो आइए जानते हैं हुवावे पी30 लाइट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    हुवावे ने इस फोन की कीमत 299 पाउंड्स (करीब 27,600 रुपये) रखी है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं है। सूत्रों की मानें तो इस फोन की सेल जल्द शुरू हो जाएगी।

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.15 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2312 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाइसिलिकॉन किरिन 710 एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    हुवावे ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ, 4जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा लोगों को इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 3,340 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें