Poco X2 को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 11 Feb 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Poco X2 smartphone first sale today know price offers and specifications
Poco X2 - फोटो : poco

    लेटेस्ट स्मार्टफोन पोको एक्स 2 (Poco X2) की पहली सेल आज (मंगलवार) ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ग्राहक इस फोन को अटलांटिस ब्लू, मीट्रिक्स पर्पल और फीनिक्स रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। इसके अलावा उन्हें इस फोन की खरीदारी करने पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया था। वहीं, इस फोन ने शाओमी, वीवो और सैमसंग के मिड रेंज वाले डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दी है। तो चलिए जानते हैं पोको एक्स 2 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    कंपनी ने इस फोन को 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। पोको ने इस फोन के पहले वेरिएंट की 15,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की 19,999 रुपये कीमत रखी है। ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई के ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक इस डिवाइस को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीद सकते है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप (चार कैमरे) दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2-2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस मौजूद हैं। इस फोन की खास बात यह है कि यूजर्स को इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी VoLTE, वॉइस ऑवर कॉलिंग फीचर, 3.5 एमएम जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जो 27 फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें