बिना नेटवर्क और सिम कार्ड के भी काम करता है यह GPS ट्रैकर, 72 घंटे है बैटरी बैकअप

आपने तमाम तरह के ट्रैकर देखे होंगे जिनमें से सभी नेटवर्क के जरिए काम करते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जीपीएस ट्रैकर के बारे में बताएंगे जो बिना नेटवर्क और सिम कार्ड काम करता है। इसके बावजूद यह जीपीएस रियल टाइम लोकेशन बताता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

इस जीपीएस ट्रैकर का नाम GoFindMe है जो कि बिना नेटवर्क भी भी काम करता है। इस जीपीएस ट्रैकर के जरिए आप अपने दोस्तों के बिना नेटवर्क के मैसेज भी कर सकते हैं। खास बात यह है कि आपको इसके लिए किसी तरह के सब्सक्रिप्शन लेने की भी जरूरत नहीं है।

GoFindMe में इमरजेंसी बटन और मैप को रिकॉर्ड करने का भी फीचर है। पहाड़ और दुर्गम इलाकों के लिए GoFindMe किसी तोहफे से कम नहीं है। GoFindMe में एक बैटरी है जिसे चार्ज किया जा सकता है। एक बार की चार्जिंग में बैटरी को लेकर 72 घंटे तक के बैकअप का दावा किया गया है।
- Valentine Special : अपने वैलेंटाइन को गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन, कीमत 10,000 रुपये से कम
- MWC 2020 में लॉन्च होगा realme X50 Pro 5G, कंपनी ने किया कंफर्म
- Valentine Special : दिल खोलकर करें 'उनसे' बातें, ये हैं बेस्ट अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान
- Honor Magic Watch की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती, Honor Band 5 भी हुआ सस्ता