Valentine Special : अपने वैलेंटाइन को गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन, कीमत 10,000 रुपये से कम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 10 Feb 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Valentine day 2020 best mobile under 10,000 including vivo and realme know price and specifications
valentine day - फोटो : amar ujala

    प्यार का मौसम शुरू हो चुका है। वैलेंटाइन डे को आने में सिर्फ तीन दिन रह गए हैं। इस खास मौके पर अगर आप भी अपनी वैलेंटाइन को स्मार्टफोन गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन लेकर आए हैं। इन सभी मोबाइल में आपको तमाम ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो शायद दूसरे डिवाइसेज में मौजूद होंगे। तो आइए जानते हैं इन 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    vivo u10
    vivo u10 - फोटो : amar ujala

    Vivo U10

    वीवो के इस फोन को 9,490 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.35 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Vivo U10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, वीवो मल्टी-टर्बो जैसे मोड्स दिए गए हैं। इस फोन में 3/4GB रैम और 32/64GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    redmi note 8
    redmi note 8 - फोटो : amazon

    Xiaomi Redmi Note 8

    रेडमी नोट 8 ई-कॉमर्स साइट पर 9,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया है। इस फोन में 8 जीबी रैम मिलेगी और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें