Oppo A77s: 50MP कैमरा और 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिलता है इतना कुछ, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 06 Oct 2022 01:11 PM IST
सार

Oppo A77s में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W SuperVOOC की फास्ट चार्जिंग है। Oppo A77s के साथ AI सपोर्ट वाला सेफ चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। Oppo A77s में डुअल अल्ट्रा लिनियर स्टीरियो स्पीकर है।

विज्ञापन
Oppo A77s Launched in india With 680 SoC 50 Megapixel Main Camera price specifications
Oppo A77s - फोटो : Oppo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A77s को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन दो दिन पहले ही थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। Oppo A77s को Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Oppo A77s में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।

    Oppo A77s को स्टेरी ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर में पेश किया गया है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। फोन को 7 अक्तूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा। फोन की खरीद पर कंपनी 10 फीसदी का कैशबैक, शून्य डाउन पेमेंट और ईएमआई का ऑप्शन भी देने वाली है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Watch 5 Review: शानदार डिजाइन वाली प्रीमियम एंड्रॉयड वॉच

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A77s में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 1612x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Oppo A77s के साथ स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 मिलता है।

    ये भी पढ़ें: Xiaomi Smart Band 7 Pro: इन-बिल्ट GPS और एमोलेड स्क्रीन के साथ मिलता है इतना कुछ, जानें कीमत

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें