Xiaomi Smart Band 7 Pro: इन-बिल्ट GPS और एमोलेड स्क्रीन के साथ मिलता है इतना कुछ, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 05 Oct 2022 07:03 PM IST
सार

Xiaomi Smart Band 7 Pro में इन-बिल्ट एलेक्सा के साथ जीपीएस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि बैंड को एक बार फुल चार्ज करने पर 12 दिनों तक बैकअप लिया जा सकता है।

Xiaomi Smart Band 7 Pro launched with GPS and AMOLED Display Price Specifications features
Xiaomi Smart Band 7 Pro - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के तहत Xiaomi Smart Band 7 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फिटनेस बैंड को ग्लोबली पेश किया है। बता दें कि स्मार्ट बैंड 7 प्रो को इसी साल जुलाई में घरेलू मार्केट में पेश किया गया था। Xiaomi Smart Band 7 Pro में इन-बिल्ट एलेक्सा के साथ जीपीएस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि बैंड को एक बार फुल चार्ज करने पर 12 दिनों तक बैकअप लिया जा सकता है।

    Xiaomi Smart Band 7 Pro को दो कलर लाइट गोल्ड और ग्रेफाइट ग्रे में पेश किया गया है। स्मार्ट बैंड में ब्लैक, ब्लू, ओलिव, पिंक जैसे कई मल्टीपल कलर स्ट्रैप मिलते हैं। Xiaomi Smart Band 7 Pro को 99 यूरो (यानी करीब 8,000 रुपये) की कीमत पर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

    ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Watch5 Review: शानदार डिजाइन वाली प्रीमियम एंड्रॉयड वॉच?

    Xiaomi Smart Band 7 Pro में 1.64 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है, जो 280x456 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 326ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। डिस्प्ले के साथ ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट है। बैंड में मैटल फ्रेम डिजाइन मिलता है। बैंड में बिल्ट-इन GPS के साथ GLONASS, Galileo, Beidou और QZSS का भी सपोर्ट है।

    ये भी पढ़ें: स्मार्टवॉच की मदद से युवती ने मोबाइल चोर को पकड़ा लेकिन खाते से निकल गए 50 हजार रुपये

    Xiaomi Smart Band 7 Pro में रनिंग, योगा, वॉकिंग के लिए 110 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। स्मार्ट बैंड में हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। साथ ही बैंड में कई हेल्थ फीचर्स जैसे स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग का सपोर्ट भी मिलता है। बैंड में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिलती है। इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो बैंड में ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट है।

    ये भी पढ़ें: 5G phone: सबसे सस्ते पांच 5G स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से भी कम

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें