Samsung Galaxy Watch 5 Review: शानदार डिजाइन वाली प्रीमियम एंड्रॉयड वॉच

विशाल मैथिल
Wed, 05 Oct 2022 06:17 PM IST
सार

Samsung Galaxy Watch 5 के साथ हार्टरेट, स्ट्रेस लेवल और SpO2 को नापने के लिए बायोएक्टिव सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही वॉच में ECG और ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वॉच की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 5 Review Premium Android Smartwatch Check Features and Specifications All Details
Samsung Galaxy Watch 5 Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने 10 अगस्त को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड मेगा इवेंट में Samsung Galaxy Watch 5 को लॉन्च किया। इस वॉच की बिक्री भी भारत में शुरू हो गई है। Samsung Galaxy Watch 5 को दो साइज 40mm और 44mm में खरीदा जा सकता है। वॉच की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। Samsung Galaxy Watch 5 के साथ हार्टरेट, स्ट्रेस लेवल और SpO2 को नापने के लिए बायोएक्टिव सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही वॉच में ECG और ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Galaxy Watch 5 (44mm) को हमने कई दिन तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या वाकई Samsung Galaxy Watch 5 शानदार डिजाइन वाली प्रीमियम एंड्रॉयड वॉच है ?

    Samsung Galaxy Watch 5 Review: डिजाइन

    Samsung Galaxy Watch 5 Review
    Samsung Galaxy Watch 5 Review - फोटो : अमर उजाला

    Galaxy Watch 5 की डिजाइन प्रीमियम है, इसके साथ सफायर क्रिस्टल ग्लास वाली डिस्प्ले मिलती है और यह वॉच दो स्क्रीन साइज 40mm और 44mm में उपलब्ध है। वॉच का डायल राउंड है और देखने में शानदार लगता है। Samsung Galaxy Watch की बॉडी आर्मर एल्युमिनियम की है। वॉच का स्ट्रैप सिलिकॉन का है और यह कंफर्टेबल और स्टाइलिश है।

    विज्ञापन
    Samsung Galaxy Watch 5 Review: शानदार डिजाइन वाली प्रीमियम एंड्रॉयड वॉच

    Galaxy Watch 5 के साथ Galaxy Watch 5 Pro की तरह ही दो फिजिकल बटन मिलते हैं जिनका इस्तेमाल आप होम पर जाने और नेविगेशन के लिए कर सकते हैं। बटन का इस्तेमाल Samsung Bixby वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव करने के लिए भी किया जा सकता है। साफ तौर पर कहा जाए तो वॉच की डिजाइन और बिल्ट शानदार है। वॉच हाथ में पहनने पर प्रीमियम फील देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Watch 5 Review: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy Watch 5 Review
    Samsung Galaxy Watch 5 Review - फोटो : अमर उजाला

    Galaxy Watch 5 में 1.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। वॉच के साथ अच्छी ब्राइटनेस मिलती है, इसलिए इसे धूप में भी इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं आती है। डिस्प्ले के कलर भी अच्छे हैं और इसमें टच रेस्पॉन्स को लेकर भी कोई समस्या नहीं है। Galaxy Watch 5 के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर का सपोर्ट मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें