OnePlus ने 18,999 रुपये में लॉन्च किया शानदार फोन, EIS और शानदार डिस्प्ले के साथ मिलता है इतना कुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 25 Oct 2022 12:00 PM IST
सार

OnePlus Nord N300 5G में 6.65 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन के साथ 4 जीबी की LPDDR4x रैम और और 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। वहीं फोन के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है।

विज्ञापन
OnePlus Nord N300 5G Launched with MediaTek Dimensity 810 SoC price specifications
OnePlus Nord N300 5G - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने N-सीरीज के तहत एक और नए फोन OnePlus Nord N300 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फिलहाल अमेरिका में पेश किया गया है। OnePlus Nord N300 5G को MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर और OxygenOS 13 के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 6.56 इंच की डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    वनप्लस के इस फोन को सिंगल मिडनाउट जेड कलर में पेश किया गया है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 228 डॉलर लगभग 19,000 रुपये रखी गई है। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन को भारतीय मार्केट में पेश करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: iOS 16.1: एपल ने जारी किया नया अपडेट, इन आईफोन में मिलेगी सुविधा, नए फीचर्स भी जानें

    OnePlus Nord N300 5G में 6.65 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलती है, जो (1612x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आती है। फोन के साथ MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ 4 जीबी की LPDDR4x रैम और और 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। वहीं फोन के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: सैमसंग ला रहा कम कीमत वाला शानदार फोन, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन आए सामने    

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें