iOS 16.1: एपल ने जारी किया नया अपडेट, इन आईफोन में मिलेगी सुविधा, नए फीचर्स भी जानें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 25 Oct 2022 10:54 AM IST
सार

iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव के साथ iOS 16.1 को पेश किया गया है। साथ ही कंपनी ने iPadOS 16 वर्जन को भी पहली बार पेश किया है।

विज्ञापन
iOS 16.1 released in india latest iphone update how to install and new features
iOS 16.1 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने एक महीने के बीटा टेस्टिंग के बाद आखिरकार अपने नए आईओएस iOS 16 के अपडेट iOS 16.1 को जारी कर दिया है। iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव के साथ iOS 16.1 को पेश किया गया है। साथ ही कंपनी ने iPadOS 16 वर्जन को भी पहली बार पेश किया है। यदि आप भी आईफोन यूजर्स हैं और iOS 16 का यूज कर रहे हैं तो आप भी iOS 16.1 को अपने फोन में अपडेट कर सकते हैं। चलिए जानते हैं नए अपडेट में आपको क्या-क्या नए फीचर्स मिलने वाले हैं।

    Apple ने कुछ बग्स को दूर करने के लिए iCloud शेयर्ड फोटो लाइब्रेरी को देरी से पेश किया है। लेकिन अब यह iOS 16.1 अपडेट में उपलब्ध है। इस फीचर्स में यूजर्स को दो तरह की लाइब्रेरी मिलेगी एक पर्सनल लाइब्रेरी और एक शेयर्ड लाइब्रेरी। क्लाउड शेयर्ड फोटो लाइब्रेरी में कुल छह लोग एक फोटो लाइब्रेरी को शेयर कर सकते हैं। यानी आपके अलावा अन्य पांच लोग फोटो गैलरी को एक्सेस कर सकेंगे। उनके पास फोटो एड करने, एडिट करने और उन्हें लाइब्रेरी से रिमूव करने का एक्सेस भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    आईओएस 16.1 के साथ लॉक स्क्रीन और डायनेमिक आइलैंड फीचर लाइव एक्टिविटीज में भी बदलाव देखने मिलते हैं। लाइव एक्टिविटीज आपको एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है, इसके साथ आप रियल टाइम एक्टिविटीज जैसे आने वाली उबेर राइड, फ्लाइट, स्पोर्ट्स गेम जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। साथ ही आईफोन यूजर्स को लाइव एक्टिविटी एपीआई भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें