सैमसंग ला रहा कम कीमत वाला शानदार फोन, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन आए सामने

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 25 Oct 2022 10:00 AM IST
सार

Samsung Galaxy A14 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित सैमसंग यूआई 5.0 आउट ऑफ द बॉक्स मिल सकता है। इस फोन को इस महीने के लास्ट तक लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A14 5G launch soon Design Case Renders Leaked
Samsung Galaxy A14 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने नए बजट फोन Samsung Galaxy A14 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को इस महीने के लास्ट तक लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A14 5G की लॉन्चिंग से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित सैमसंग यूआई 5.0 आउट ऑफ द बॉक्स मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक Samsung Galaxy A14 5G की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

    Samsung Galaxy A14 5G को सैमसंग गैलेक्सी A13 5G के सक्सेसर के दौर पर लॉन्च किया जाएगा। नए फोन को फ्लैट फ्रेम डिजाइन और Galaxy S22 सीरीज वाले स्मार्टफोन की तरह की डिजाइन में पेश किया जा सकता है। बता दें कि Samsung Galaxy A14 5G को वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A146P (MySmartPrice से) के साथ भी देखा गया था।

    विज्ञापन

    एक रिपोर्ट के अनुसार फोन की डिजाइन की अन्य डिटेल भी सामने आई हैं। स्मार्टफोन के कुछ रेंडर भी शेयर किए गए हैं, जिससे इसके डिजाइन के साथ-साथ कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला। Samsung Galaxy A14 5G में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और नीचे की तरफ मोटे बेजल्स मिल सकते हैं। फोन में दायीं तरफ वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मिलेगी, जबकि लेफ्ट साइट क्लीन डिजाइन मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं फोन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

    Samsung Galaxy A14 5G के बैटरी की बात करें तो इसके साथ 5000mAh बैटरी और 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें