OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन की फ्लैश सेल आज, मिलेंगे आकर्षक ऑफर
वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन की आज है फ्लैश सेलसिटी बैंक की तरफ से मिलेगा 10 फीसदी का डिस्काउंटशुरुआती कीमत है 54,999 रुपये

विस्तार
वनप्लस के लेटेस्ट स्मार्टफोन 8 प्रो (OnePlus 8 Pro) की आज (29 जून 2020) भारत में फ्लैश सेल है। ग्राहकों को वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर शानदार कैशबैक से लेकर डिस्काउंट तक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर दिया जाएगा। हालांकि, वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन की डिलीवरी केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए कंटेनमेंट जोन में नहीं होगी।
वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 54,999 रुपये और 59,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की फ्लैश सेल ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर शुरू हो गई है।
ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को सिटी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही अमेजन पे से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 6,000 रुपये का बेनेफिट देगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।