नए फोन के लिए कम पड़ रहा पैसा तो यहां से सस्ते में खरीदें बढ़िया Mobile

कई बार हमारे पास कम पैसे होते हैं, लेकिन हमें कोई महंगी और अच्छी चीज खरीदनी होती है। हर घर में आपको कई सारे स्मार्टफोन मिल जाएंगे। ऐसे में यदि आप भी कम पैसों में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि कई बार लोग नए फोन के चक्कर में सस्ते में अपना 1-2 महीने पुराना फोन बेच देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में जो भारत में अच्छे सेकेंड हैंड फोन बेचती हैं।

www.cashify.in
सेकेंड हैंड फोन के बाजार में कैशिफाई का बड़ा नाम है। इस साइट ने कई बड़ी मोबाइल कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है। इस साइट पर अपना पुराना फोन बेच भी सकते हैं। यह कंपनी आपके घर आकर पैसे देकर जाएगी और आपका फोन ले जाएगी। खास बात यह है कि इस साइट के एप से आप खुद ही पता कर सकते हैं कि आपके फोन की कंडिशन क्या है और वह कितने में बिकेगा। कई मेट्रो स्टेशन और मॉल्स में आपको कैशिफाई का स्टोर भी मिल जाएगा, जहां आप फोन बेच सकते हैं, हालांकि संक्रमण के कारण ये दोनों ठिकाने फिलहाल बंद हैं।

www.2gud.com
फ्लिपकार्ट की स्वामित्व वाली इस साइट पर सेकेंड हैंड कोर आई5 लैपटॉप 19,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं। इस साइट पर आप वारंटी के साथ हेडफोन, स्पीकर्स, घड़ी और फोन खरीद सकते हैं। यह साइट ईएमआई का भी विकल्प दे रही है। इस साइट पर प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 499 रुपये है।