संक्रमण से बचाने के लिए NASA ने लॉन्च किया 3D प्रिंटेड नेकलेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 28 Jun 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
NASA Launched 3D-printed necklace to help people avoid face-touching
NASA Pulse necklace - फोटो : youtube

    बेलगाम संक्रमण पर लगाम कसने के लिए पूरी दुनिया के डॉक्टर्स और वैज्ञानिक दिन-रात काम कर रहे हैं। कोरोना की वैक्सीन के लिए अरबों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन आज सात-आठ महीने बाद भी कोरोना की वैक्सीन तैयार नहीं हुई है। ऐसे में इससे बचने का यही रास्ता है कि आप इससे जितना हो सके दूर रहें।

    संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे बड़ा हथियार है। इसके लिए कई तरह की निंजा टेक्निक भी अपनाई जा रही हैं। इसी प्रयास में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने एक थ्री-डी प्रिंटेड नेकलेस तैयार किया है जो कि किसी के संपर्क में आने पर अलर्ट करता है।

    विज्ञापन

    सबसे पहले आपको बता दें कि नासा के इस खास नेकलेस का नाम PULSE है। यह नेकलेस हाथ की गतिविधियों को ट्रैक करता है और चेहरे को छूने से मना करता है। यदि आपने यह नेकलेस पहनी है और चेहरा छूने की कोशिश करेंगे तो इसमें वाइब्रेशन अलार्म बजेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जैसे-जैसे आपका हाथ चेहरे के करीब जाएगा, वैसे-वैसे इसमें वाइब्रेशन तेज होती जाएगी। PULSE को नासा की जेट प्रोपल्शन लेब्रोरेटरी ने तैयार किया है। इसमें 12 इंच रेंज वाली प्रोक्सिमिटी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वाइब्रेशन के लिए इसमें एक मोटर भी है। इसके केस में 3V की बैटरी है। नासा ने कहा है कि यदि आप इसे गर्दन से छह इंच नीचे रखते हैं तो यह सटीक परिणाम देगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें