अगले महीने लॉन्च हो सकता है iPhone SE 2, नहीं मिलेगा हेडफोन जैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sun, 22 Apr 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
iPhone SE 2 likely to Launch next month without headphone jack says new reports
iPhone SE 2

    दो साल पहले लॉन्च हुए iPhone SE को एप्पल नए नाम iPhone SE 2 के नाम से लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन का इंतजार भी यूजर्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस आईफोन एसई2 को लेकर अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि iPhone SE अगले महीने यानी मई में लॉन्च हो सकता है।

    नई लीक में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आईफोन एसई2 में हेडफोन जैक नहीं मिलेगा, हालांकि एप्पल इसमें फेस अनलॉक फीचर दे सकता है। जापानी साइट Macotakara के मुताबिक आईफोन एसई2 में A10 प्रोसेसर होगा।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि iPhone SE 2 की डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं होगा और फेस आईडी के साथ इस बार टच ID भी मिलेगी। वहीं जैसा कि रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि फोन में हेडफोन जैक नहीं होगा तो ऐसे में यह फोन पहले के मुकाबले थोड़ा स्लिम हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा iPhone SE 2 में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। हालांकि एप्पल ने अभी तक इस फोन के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि 4 जून से शुरू हो रहे वर्ल्ड वाइड डेवलपर कांफ्रेंस WWDC इवेंट में इस फोन की लॉन्चिंग हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें