रिलायंस जियो फ्री में दे रहा है 112GB डाटा, यहां जानें इस खास ऑफर के बारे में
विज्ञापन

रिलायंस जियो हर कुछ दिनों पर कोई-ना-कोई ऑफर लेकर आता है। अभी हाल ही में जियो ने आईपीएल 2018 के लिए खास ऑफर पेश किया था, वहीं अब कंपनी ने एक और शानदार ऑफर पेश किया है जिसके तहत ग्राहकों को फ्री में 112 जीबी डाटा मिल रहा है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

सबसे पहले आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने इस ऑफर का नामJioPhone match passरखा है जो कि सिर्फ जियो के यूजर्स के लिए है। इस ऑफर के तहत आपको 112 जीबी तक डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 56 दिनों की होगी।

सबसे पहले अपने उस दोस्त को 1800-890-8900 नंबर पर कॉल करने के लिए कहिए जो जियो फोन खरीदना चाहता है। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपका दोस्त आपका मोबाइल नंबर और फिर अपना पिन कोड बताएगा। इसके बाद आपके दोस्त को पास के किसी दुकान का एड्रेस मैसेज में मिलेगा जहां से वह जियो फोन खरीद सकेगा।
विज्ञापन