iPhone 14 Plus पर 45,151 रुपये की छूट, खरीदने का सबसे शानदार मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Apr 2023 11:28 AM IST
सार

Apple iPhone 14 Plus के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। इसके अलावा इसें A15 बायोनिक चिपसेट है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें दोनों लेंस 12 मेगापिक्सल के हैं। एक लेंस अल्ट्रा वाइड है।

विज्ञापन
Offers on Apple iPhone 14 Plus available at just Rs 44749 on Flipkart
iPhone 14 Plus offer - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने हाल ही में अपने दो एक्सक्लूसिव स्टोर भारत में लॉन्च किए हैं। इससे पहले भी भारत में एपल का स्टोर था लेकिन वह ऑनलाइन था। नए स्टोर की लॉन्चिंग के बाद से ही लोग सस्ते आईफोन की उम्मीद में थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खैर, कई ऑनलाइन स्टोर पर आईफोन सस्ते मिल रहे हैं। इस वक्त iPhone 14 Plus पर बंपर छूट मिल रही है। आइए जानते हैं इस पूरे ऑफर के बारे में विस्तार से...

    Apple iPhone 14 Plus की भारत में शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। यह कीमत बेस वेरियंट यानी 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। वहीं 256 जीबी और 512 जीबी मॉडल की कीमतें क्रमशः 99,900 रुपये और 1,19,900 रुपये हैं, हालांकि iPhone 14 Plus आप 44,749 रुपये में खरीद सकते हैं। Flipkart की सेल में iPhone 14 Plus पर 45,151 रुपये की छूट मिल रही है। iPhone 14 Plus को ब्लू, पर्पल, मिडनाइट, स्टारलाइट और रेड कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Apple iPhone 14 Plus को फ्लिपकार्ट पर 77,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है यानी इसे 11,901 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद फोन की कीमत 73,999 रुपये रह जाती है। इसके साथ 29,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस प्रकार आप iPhone 14 Plus 44,749 रुपये में खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू आपके फोन के कंडिशन पर निर्भर करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें