Realme 11 सीरीज की लॉन्च तारीख आई सामने, मिलेगा दमदार कैमरा, क्लिक कर पाएंगे चांद की फोटो

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 26 Apr 2023 08:04 PM IST
सार

Realme 11 Pro+ को MediaTek Dimensity 7000 सीरीज प्रोसेसर और "मून मोड" फीचर से लैस किया जा सकता है। यानी फोन के साथ चांद की फोटो क्लिक कर सकेंगे।

Realme 11 Series Set to launch on May 10 with Realme 11 Pro+ know price and features
नई सीरीज को Realme 10 सीरीज के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जाएगा। - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी ने अपने नए नंबर सीरीज फोन Realme 11 Series को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज को 10 मई को घरेलू मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी ने Weibo के माध्यम से फोन को लॉन्च तारीख की घोषणा की है। इस सीरीज के तहत रियलमी 11, रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो+ मॉडल शामिल हो सकते हैं। नई सीरीज को Realme 10 सीरीज के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जाएगा। Realme 11 5G को कथित तौर पर चीन की अनिवार्य प्रमाणन (3C) वेबसाइट से सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन को 5G कनेक्टिविटी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं Realme 11 Pro+ को MediaTek Dimensity 7000-सीरीज प्रोसेसर और "मून मोड" फीचर से लैस किया जा सकता है।

    Realme 11 सीरीज के संभावित फीचर्स

    Realme 11 Pro+ के कई लीक्स सामने आ गए हैं। दावा है कि फोन को 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के लिए 100W तक की चार्जिंग सुविधा मिल सकती है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि Realme 11 Pro+ में एक पावरफुल कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें पीछे की तरफ तीन कैमरे मिल सकते हैं, जिसमें प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल तक का दिया जा सकता है।

    फ्रंट-फेसिंग कैमरा 16 मेगापिक्सल का हो सकता है। कंपनी ने फोन में "मून मोड" फीचर से लैस होने की पहले ही घोषणा कर दी है। जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की तरह मून शॉट्स कैप्चर कर सकता है। अभी यह फीचर केवल प्रीमियम स्मार्टफोन में ही देखने मिलता है।

    यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि रियलमी टेलीफोटो कैमरा यूनिट के साथ Realme 11 Pro+ को तैयार कर सकता है और विशेष रूप से चंद्रमा की तस्वीरें लेने के लिए जूम परफॉरमेंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए सॉफ्टवेयर ट्वीक्स और एआई एल्गोरिदम का उपयोग कर सकता है।

    Realme 11 Pro+ की संभावित स्पेसिफिकेशन

    हालांकि, रियलमी ने अभी तक आगामी लाइनअप के किसी अन्य फीचर की पुष्टि नहीं की है। पिछले लीक से पता चलता है कि Realme 11 Pro+ में 2160Hz PWM डिमिंग के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

    Realme 11 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें f/1.4 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेंसर शामिल है।

    और पढ़ें...