OTT NEWS: Amazon Prime ने दिया झटका, 67% तक महंगे हुए प्राइम मेंबरशिप के प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Apr 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
Amazon Prime Monthly, Quarterly Subscription Prices Hiked By 67 Percent all you need to know
Amazon Prime subscriptions - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप भी अमेजन प्राइम मेंबरशिप (Amazon Prime membership) लेने की सोच रहे हैं तो आपको झटका लगने वाला है। अमेजन ने भारत में अमेजन प्राइम मेंबरशिप की कीमतों में इजाफा कर दिया है। Amazon Prime की मेंबरशिप अब भारत में 67 फीसदी तक महंगी हो गई है। Amazon Prime की मासिक और तीन महीने वाले प्लान की कीमतों में इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं Amazon Prime की नई कीमतें....

    amazon prime
    amazon prime - फोटो : istock

    Amazon Prime के वार्षिक प्लान की कीमत अभी भी 1,499 रुपये है यानी वार्षिक प्लान की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है। वहीं मासिक और क्वार्टली प्लान की कीमतों में क्रमशः 120 रुपये और 140 रुपये का इजाफा हुआ है। यह कंपनी के प्लान में अब तक सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है।

    Amazon Prime Mobile Edition
    Amazon Prime Mobile Edition - फोटो : Amazon

    अमेजन सपोर्ट पेज पर भी प्लान की कीमतों के बारे में जानकारी अपडेट हो गई है। अब भारत में Amazon Prime की मासिक मेंबरशिप के लिए 299 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि तीन महीने वाली मेंबरशिप की कीमत 599 रुपये हो गई है। इससे पहले इन दोनों प्लान की कीमतें क्रमशः 179 रुपये और 459 रुपये थीं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें