लॉन्च से पहले ही Motorola Razr 5G के फीचर्स हुए लीक, जानें कैसा होगा इसका डिजाइन

मोटोरोला अपने Motorola Razr 5G को लॉन्च करने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन पर इसके कई फीचर्स को लेकर दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब इसके कई स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक भी हो गए हैं। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन फोल्डेबल होगा। आज हम आपको इसके डिजाइन से लेकर इसके सभी संभावित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि क्या आपको नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए Motorola Razr 5G का इंतजार करना चाहिए या नहीं। हालांकि, यह भी बता दें कि कंपनी ने इसके फीचर्स, लॉन्च और कीमत को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। डालते हैं एक नजर,
Motorola Razr 5G स्मार्टफोन में यूजर्स को फ्लिप डिजाइन मिलेगा। हालांकि, इसके डिजाइन में आपको पहले के मुकाबले ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। इसके रियर में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Motorola Razr 5G में यूजर्स को 6.2 इंच का फोल्डेबल OLED पैनल मिलेगा, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2142 x 876 पिक्सल होगा। कंपनी इसमें 21:9 आस्पेक्ट रेशियो का डिस्प्ले दे सकती है। वहीं, इस स्मार्टफोन में 2.7-इंच का OLED आउटर डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Motorola Razr 5G परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी इसमें पावर के लिए Snapdragon 765G चिपसेट दे सकती है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 8GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। यह स्मार्टफोन सिंगल नैनो सिम स्लॉट के साथ लॉन्च हो सकता है। यह फोन eSIM को भी सपोर्ट करेगा।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Motorola Razr 5G स्मार्टफोन में दोनों ही तरफ सिंगल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में यूजर्स को 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
कंपनी की तरफ से Motorola Razr 5G स्मार्टफोन में 2800mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है।
- फर्जी शॉपिंग वेबसाइट और एप्स से सावधान, इन 5 वजहों से ऑनलाइन ऑर्डर करना पड़ सकता है भारी
- Realme ने अपने Narzo 10 और Narzo 10A में दिया सॉफ्टवेयर अपडेट, इस तरह करें चेक
- OnePlus 8T Pro का इंतजार कर रहे यूजर्स हो सकते हैं निराश, इस साल नहीं लॉन्च होगा फोन
- Nokia 3.4 के फीचर्स ट्विटर पर हुए लीक, 4000 mAh की बैटरी के साथ रियर में मिलेंगे तीन कैमरे