फर्जी शॉपिंग वेबसाइट और एप्स से सावधान, इन 5 वजहों से ऑनलाइन ऑर्डर करना पड़ सकता है भारी

देश में कई ऐसी फर्जी कंपनियां और ठग हैं, जो आपदा के इस मौके को अवसर बना रहे हैं। दरअसल कोरोना काल में लोग ऑनलाइन खरीदारी करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि अब ऑनलाइन ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से साइबर अपराधी नामी ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट और एप का क्लोन बनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। ये फर्जी क्लोन वेबसाइट्स देखने में आपको नामी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स की तरह ही लगेंगे, लेकिन जब आप इन वेबसाइट्स या एप्स पर भुगतान करेंगे तो कुछ घंटों या दिनों के अंदर इनका लिंक गायब हो जाएगा। साइबर सेल की तरफ से इन घटनाओं को लेकर लगातार जांच की जा रही है, लेकिन इनकी बढ़ती संख्या अब पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा रही है।

ब्रांडेड ई-कॉमर्स वेबसाइट्स या एप्स का फर्जी क्लोन बना कर ये ठग अपने वेबसाइट्स या एप्स पर उन्हीं सामानों पर 60 से 80 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं, जिसके झांसे में ग्राहक फंस जाते हैं। अपने पसंद के सामान को सस्ती कीमत में खरीदने के चक्कर में वो भुगतान कर देते हैं, लेकिन उन सामानों की डिलीवरी कभी नहीं आती। बल्कि, दो से तीन दिनों में वो लिंक भी डिलीट हो जाता है।

साइबर अपराधी ऐसी फर्जी वेबसाइट्स बना कर गूगल एडवर्ड्स के जरिए उन्हें ट्रेंड कराते हैं। ऐसे में जब भी आप गूगल पर कुछ भी सामान खरीदने के लिए टाइप करते हैं, तो ऐसी फर्जी वेबसाइट्स आपको सबसे ऊपर दिखाई देने लगती हैं।
- Realme ने अपने Narzo 10 और Narzo 10A में दिया सॉफ्टवेयर अपडेट, इस तरह करें चेक
- OnePlus 8T Pro का इंतजार कर रहे यूजर्स हो सकते हैं निराश, इस साल नहीं लॉन्च होगा फोन
- Nokia 3.4 के फीचर्स ट्विटर पर हुए लीक, 4000 mAh की बैटरी के साथ रियर में मिलेंगे तीन कैमरे
- Oraimo ने भारत में लॉन्च किए स्मार्टवॉच और वायरलेस ईयरपॉड, कीमत 1799 रुपये से शुरू