Realme ने अपने Narzo 10 और Narzo 10A में दिया सॉफ्टवेयर अपडेट, इस तरह करें चेक

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Tue, 08 Sep 2020 09:39 PM IST
Realme Narzo 10 and Narzo 10A get software updates
Realme Narzo 10A - फोटो : amarujala

    Realme ने अपने Narzo सीरीज में नया सॉफ्टवेयर अपडेट दिया है। अब Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A को इस्तेमाल कर रहे यूजर्स ओटीए के जरिए अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से यह जानकारी Realme के आधिकारिक कम्यूनिटी फोरम पर पोस्ट के जरिए दी गई है। कंपनी की तरफ से Realme Narzo 10 को लेटेस्ट firmware version RMX2020_11.A.29 का अपडेट दिया गया है। वहीं, Narzo 10A को UI version RMX2020_11.A.41 का अपडेट दिया गया है।

    कंपनी की तरफ से यह अपडेट दोनों ही स्मार्टफोन्स के लिए पहले ही जारी कर दिया गया है। यह अपडेट चरणबद्ध तरीके से दिया जा रहा है। ऐसे में कई यूजर्स के स्मार्टफोन में शायद यह अपडेट अभी भी न आया हो। अपडेट को चेक करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन की Settings में जाना होगा। यहां आपको About Phone का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर टैप करें। यहां आपको System update मिलेगा। यहां आप सॉफ्टवेयर अपडेट चेक कर सकते हैं।

    कीमत

    रियलमी Narzo 10 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    रियलमी Narzo 10 में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। सुरक्षा के लिए इसमें 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट के साथ 4 जीबी LPDDR4X रैम दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    कैमरा

    इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    बैटरी

    इस स्मार्टफोन में 18 वॉट क्विक चार्जिंग फीचर के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    कीमत

    Realme Narzo 10A की कीमत 8,499 रुपये है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    इसमें 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1600×720 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं, पावर के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो G70 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 3GB की रैम दी गई है। ग्राहक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज को 32GB तक बढ़ा सकते हैं।

    कैमरा

    सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। वहीं, इसके रियर में तीन कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है।

    बैटरी

    इसमें 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें