Motorola Edge Plus 2023: 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट, जानें फीचर्स और कीमत
Motorola Edge Plus (2023) में डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 165Hz pOLED डिस्प्ले और रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Motorola Edge Plus (2023) को लॉन्च कर दिया है। नए फोन को मोटोरोला एज 40 प्रो के जैसे फीचर्स से लैस किया गया है, जो पिछले महीने यूरोप में पेश किया गया था। एज सीरीज का नया स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। Motorola Edge+ (2023) में डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 165Hz pOLED डिस्प्ले और रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। फोन में 5,100mAh की बैटरी मिलती है।
इस फोन को ग्लोबल मार्केट और अमेरिका में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 25 मई को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Motorola Edge Plus 2023 की कीमत 799 डॉलर (करीब 48,500 रपये) रखी गई है। फोन सिंगल स्टोरेज और इंटरस्टेलर ब्लैक शेड में आता है। कंपनी अब तक फोन को भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Motorola Edge Plus 2023 में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज होगा।
- Poco C51 Review: 8 हजार रुपये के बजट में एक मजबूत स्मार्टफोन
- कंफर्म: मीडियाटेक के इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Lava Agni 2 5G, हो सकता है सबसे सस्ता 5जी फोन
- मोटोरोला ने एक साथ लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, स्टाइलश वाला स्मार्टफोन भी हुआ लॉन्च
- इंसानों का दिमाग पढ़ेगा AI: रियल टाइम में आपकी सोच को लिखेगा, टेक्सास विश्वविद्यालय की टीम ने तैयार किया टूल