Poco C51 Review: 8 हजार रुपये के बजट में एक मजबूत स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 May 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Poco C51 Review is this a best smartphone within range of Rs 8000
Poco C51 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    पोको ने अपने नए फोन POCO C51 को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया है। Poco C51 एक एंट्री लेवल फोन है जिसकी कीमत 8,499 रुपये है। POCO C51 उनके लिए एक अच्छा फोन है जो कि किसी ऐसे सस्ते फोन की तलाश में हैं जिसका लुक प्रीमियम हो और बड़ी डिस्प्ले भी मिले। यह कंपनी की सी-सीरीज का नया फोन है जिसमें मीडियाटेक Helio G36 प्रोसेसर है। POCO C51 में 6.52 इंच की बड़ी डिस्प्ले है और 7 जीबी तक रैम भी मिलती है। आइए जानते हैं इस फोन का रिव्यू जानते हैं...

    Poco C51 Review
    Poco C51 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    Poco C51 Review: डिजाइन

    Poco C51 के साथ आपको एक शानदार डिजाइन मिलती है। फोन के बैक पैनल प्लास्टिक का है और उस पर एक पैटर्न है जिससे अच्छी ग्रिपिंग बनती है और फोन हाथ से फिसलता नहीं है। साइड में कैमरा मॉड्यूल है जो कि अधिक जगह नहीं घेरता है। फोन के साथ बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    Poco C51 Review: 8 हजार रुपये के बजट में एक मजबूत स्मार्टफोन

    नीचे की ओर माइक्रो यूएसबी पोर्ट, हेडफोन जैक मिलता है। स्पीकर को ऊपर की ओर जगह मिली है। राइट में पावर और वॉल्यूम बटन हैं। लेफ्ट में ऊपर की ओर सिम कार्ड ट्रे है। फोन को ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर और केबल मिलता है। कवर आपको खरीदना होगा। रिव्यू के लिए हमारे पास ब्लू वेरियंट था। ओवरऑल अपनी कीमत में Poco C51 की डिजाइन अच्छी है।

    Poco C51 Review
    Poco C51 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    Poco C51 Review: डिस्प्ले

    पोको के इस फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है तो सीधी धूप में थोड़ी परेशानी होती है लेकिन ऐसा नहीं है कि आप कुछ देख ही नहीं पाएंगे। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। डिस्प्ले का कलर अच्छा है। सोशल मीडिया सर्फिंग और हल्के गेमिंग में कोई दिक्कत नहीं होती है। डिस्प्ले के साथ Widevine L3 का सर्टिफिकेशन मिलता है तो आप Netflix और अमेजन प्राइम वीडियो भी आराम से देख सकते हैं, हालांकि रिजॉल्यूशन 540 पिक्सल होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें