इंसानों का दिमाग पढ़ेगा AI: रियल टाइम में आपकी सोच को लिखेगा, टेक्सास विश्वविद्यालय की टीम ने तैयार किया टूल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 May 2023 01:24 PM IST
सार

वैज्ञानिकों ने दावा किया कि अब बिना ब्रेन इंप्लांट किए ही लोगों की दिमागी हालत की जानकारी ली जा सकती है। जब कोई इंसान कुछ सुनता है या किसी चीज की कल्पना करता है तो यह टूल उसे टेक्स्ट में बदलने लगता है। जल्द ही इसके लिए ChatGPT जैसा एक एआई टूल तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
Now AI can read your mind Scientists use ChatGPT like tech to turn peoples thoughts into text
AI Mind Reading - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    2023 टेक्नोलॉजी के लिए बहुत ही खास रहने वाला है, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मामले में। फिलहाल AI चैटटूल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। AI चैटटूल, चैटजीपीटी ने तो चैटटूल का पूरा नक्शा ही बदल दिया है। अब AI एक कदम आगे निकल रहा है। AI अब आपके दिमाग को भी पढ़ने में सक्षम हो गया है। AI अब आपके दिमाग को रियल टाइम में पढ़ सकता है और उसे शब्दों में लिखकर भी दे सकता है।

    ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक एआई मॉडल विकसित किया है जो आपके विचारों को पढ़ सकता है। सिमेंटिक डिकोडर के रूप में जाना जाने वाला गैर-इनवेसिव एआई सिस्टम नेचर न्यूरोसाइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन के अनुसार यह मस्तिष्क की गतिविधि को रियलमी टाइम में पढ़कर अनुवाद कर सकता है।

    विज्ञापन

    इस रिपोर्ट को कंप्यूटर विज्ञान में डॉक्टरेट छात्र जेरी टैंग और यूटी ऑस्टिन में तंत्रिका विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान के सहायक प्रोफेसर एलेक्स हथ के नेतृत्व में तैयार किया गया है।। यह अध्ययन आंशिक रूप से एक ट्रांसफॉर्मर मॉडल पर आधारित है जो Google बार्ड और ओपनएआई के चैटजीपीटी के समान है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें