Moto G30, Moto G10 स्मार्टफोन चार कैमरे के साथ हुए लॉन्च, पांच कैमरे का मिला सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Feb 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Moto G30 and Moto G10 smartphone launched With Quad Rear Cameras and 5000mAh Battery Price Specifications
Moto G30 - फोटो : amarujala

    Moto G30 और Moto G10 को कंपनी ने यूरोप में लॉन्च कर दिया है। Moto G30 और Moto G10 दोनों स्मार्टफोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन में सेल्फी नॉच डिस्प्ले है। बेजल बहुत कम दिया गया है। दोनों फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग मिली है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

    Moto G30, Moto G10 price की कीमत

    Moto G30 की कीमत 179.99 यूरो यानी करीब 15,900 रुपये है और इसे पास्टेल स्काई और फैंटन ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। वहीं Moto G10 की कीमत 149.99 यूरो यानी करीब 13,300 रुपये है। इसे ऑरोरा ग्रै और आयरीडिसेंट पर्ल कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। इन दोनों फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Moto G30 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो मोटो के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.7 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल दूसरा लेंस, दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, NFC, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और टाइप सी पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 20W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Moto G10 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला है।

    फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल दूसरा लेंस, दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, NFC, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और टाइप सी पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 10W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें