Samsung Galaxy A12 एचडी प्लस डिस्प्ले और 48MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च

सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A12 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A12 को इससे पहले पिछले साल नवंबर में Galaxy A02s के साथ यूरोप में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A12 में चार रियर कैमरे के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Samsung Galaxy A12 का भारत में Redmi Note 9 Pro, Realme 7 और Oppo A52 के साथ मुकाबला होगा।

Samsung Galaxy A12 की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी ए12 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर वेरियंट में 17 फरवरी से सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, तमाम ई-कॉमर्स स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 3,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

Samsung Galaxy A12 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित One UI Core 2.5 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
- क्वॉलकॉम प्रोसेसर वाला सैमसंग का यह स्मार्टफोन हुआ 1,000 रुपये सस्ता
- कहां से भेजा जा रहा है आपको ई-मेल, इन तरीकों से जानें एड्रेस और लोकेशन
- आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बना अमेजन, देश में करेगा फायर स्टिक का प्रोडक्शन
- केंद्र सरकार का वह खास 'टूल', जिसने ग्रेटा थनबर्ग और दिशा रवि की पावरफुल टूलकिट खोज निकाली