क्वॉलकॉम प्रोसेसर वाला सैमसंग का यह स्मार्टफोन हुआ 1,000 रुपये सस्ता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Feb 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M11 Price drop in India by Rs 1000 Now Retails at Rs 10999
samsung galaxy m11 - फोटो : AMARUJALA

    यदि आप भी सैमसंग का स्मार्टफोन खरीदने के लिए किसी मौके का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए खुशखबरी है। सैमसंग का बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M11 भारत में सस्ता हो गया है। Galaxy M11 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। Samsung Galaxy M11 को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। फोन में पंचहोल डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Galaxy M11 का मुकाबला Redmi 9 Prime, Poco M2 और Realme C15 जैसे स्मार्टफोन के साथ है।

    Samsung Galaxy M11
    Samsung Galaxy M11 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy M11 की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी एम11 में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    Samsung Galaxy M11
    Samsung Galaxy M11 - फोटो : AMARUJALA

    Samsung Galaxy M11 का कैमरा

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें