अपग्रेडेड अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max होंगे लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Nov 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Apple iPhone 13 Pro and iPhone 13 Pro Max to Come With Improved Ultra Wide Camera Next Year says Ming-Chi Kuo
iphone 12 for demo - फोटो : AMAR UJALA

    साल 2021 में लॉन्च होने वाले एपल के नए आईफोन की सीरीज को iPhone 13 कहा जाएगा। आईफोन 13 सीरीज को अपग्रेडेड कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसका दावा एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने किया है। आईफोन 13 सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max फोन के साथ अपग्रेडेड अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा।

    मिंग के मुताबिक इन दोनों आईफोन में f/1.8 अपर्चर वाला लेंस होगा जिसके साथ ऑटोफोकस भी मिलेगा। बता दें कि आईफोन 12 सीरीज में फिक्सड फोकस लेंस दिया गया है, हालांकि यह बदलाव आईफोन 13 सीरीज के प्रीमियम मॉडल में ही देखने को मिलेगा।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि iPhone 13 मॉडल की बिक्री भी अच्छी होगी, क्योंकि 5जी के प्रसार के साथ ही अच्छे 5जी स्मार्टफोन की बिक्री में इजाफा देखने को मिलेगा। कहा यह भी जा रहा है कि आईफोन 12 सीरीज की तरह आईफोन 13 सीरीज में भी आईफोन 13 मिनी को लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर आईस यूनिवर्स के एक ट्वीट के मुताबिक आईफोन 13 में छोटा नॉच मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में एपल ने आईफोन 12 सीरीज के तहत चार आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं। इनमें सबसे छोटा और सस्ता आईफोन iPhone 12 mini है। आईफोन 12 मिनी को लेकर दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन है। आईफोन 12 सीरीज के चारों फोन में 5जी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा सभी आईफोन में एपल का नया चिपसेट A14 बायोनिक है। फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर और ईयरफोन नहीं मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें