Lexar ने भारत में लॉन्च किया 512GB तक का एक्सटर्नल SSD कार्ड, मिलेगी 1750Mbps तक की स्पीड
Lexar के ये कार्ड DSLR और मिररलेस कैमरे के लिए डिजाइन किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक प्रोफेशनल क्रिएटर्स के लिए ये कार्ड बेस्ट हैं। Lexar के इन कार्ड का इस्तेमाल XQD कैमरे के साथ भी हो सकता है। कार्ड के साथ 10 साल की वारंटी भी मिल रही है।

विस्तार
फ्लैश मेमोरी सॉल्यूशन की प्रमुख कंपनी ने Lexar ने भारतीय बाजार में एक्सटर्नल एसएसडी कार्ड की नई सीरीज पेश की है जो कि Lexar Professional CFexpress Type B कार्ड सिल्वर सीरीज है। Lexar के इस कार्ड के साथ 1750MB/s की रीड और 1300MB/s की राइट स्पीड मिलती है। इसमें आप 8K क्वालिटी तक के वीडियो सेव कर सकते हैं और हाई-क्वालिटी फोटो भी सेव कर सकेंगे।
Lexar ने अपने इस एसएसडी कार्ड CFexpress Type B कार्ड सिल्वर को खासतौर पर फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक इन कार्ड में डाटा ट्रांसफर करने पर फ्रेम रेट का नुकसान नहीं होगा।
Lexar के ये कार्ड DSLR और मिररलेस कैमरे के लिए डिजाइन किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक प्रोफेशनल क्रिएटर्स के लिए ये कार्ड बेस्ट हैं। Lexar के इन कार्ड का इस्तेमाल XQD कैमरे के साथ भी हो सकता है। कार्ड के साथ 10 साल की वारंटी भी मिल रही है।
Lexar ने अपने इन कार्ड को 128GB, 256GB और 512GB की साइज में पेश किया है। Lexar CFexpress Type B SILVER के 128 जीबी मॉडल की कीमत 16,000 रुपये, 256 जीबी की 26,000 रुपये और 512 जीबी की कीमत 55,500 रुपये है। इनकी बिक्री तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से हो रही है।
- Asus Zenbook 14 Flip Unboxing: कैसा है 360 डिग्री रोटेटिंग और टच स्क्रीन वाला लैपटॉप? देखें डिजाइन और फीचर्स
- Apple Store: भारत में स्टोर तो खुल गया लेकिन फायदा ऑनलाइन iPhone खरीदने में ही है, जानें कारण
- एमोलेड डिस्प्ले के साथ Fastrack Revoltt FS1 Pro भारत में लॉन्च, मिली IP68 की रेटिंग
- Google Play Store हुआ ठप: ना साइट खुल रही, ना एप ओपन हो रहा, यूजर्स परेशान