Apple Store: भारत में स्टोर तो खुल गया लेकिन फायदा ऑनलाइन iPhone खरीदने में ही है, जानें कारण
एपल स्टोर पर सभी डिवाइस तो एक जगह मिल जाते हैं लेकिन उस पर फिलहाल कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। ग्राहकों को कम से कम अभी के लिए एपल डिवाइसों पर छूट नहीं मिल रही है।

विस्तार
एपल ने इस हफ्ते भारत में अपने आधिकारिक रिटेल स्टोर खोल दिए हैं। एपल ने 25 साल बाद भारत में पहली बार अपना स्टोर खोला है। Apple के पहले दो स्टोर, मुंबई में एपल BKC और दिल्ली में एपल साकेत खोले गए हैं। यह स्टोर ग्राहकों को एपल डिवाइसों को ब्राउज करने, सर्च करने और खरीदने का एक नया और बेहतर एक्सपीरियंस देते हैं। हालांकि, इन स्टोरों के खुलने को लेकर उत्साह के बावजूद, ग्राहकों को कम से कम अभी के लिए एपल डिवाइसों पर उतनी छूट नहीं मिल रही है, जिनकी वे तलाश कर रहे हैं। यानी आपको एपल स्टोर पर सभी डिवाइस तो एक जगह मिल जाते हैं लेकिन उस पर फिलहाल कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
उदाहरण के लिए, यदि आप iPhone 14 खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एपल स्टोर के बजाय ऑनलाइन सौदों की तलाश करना बेहतर हो सकता है। एपल ऑफलाइन स्टोर्स और अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 14 पर उपलब्ध ऑफर की तुलना करने से पता चलता है कि आईफोन ऑनलाइन लेने पर आपको ज्यादा डिस्काउंट मिलता है।
IPhone 14 के बेस वेरियंट को ऑनलाइन 71,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि एपल रिटेल स्टोर पर इसे ओरिजिनल लॉन्च कीमत यानी 79,990 रुपये पर बेचा जा रहा है। वहीं अमेजन से आईफोन खरीदने पर अधिकतम 22,700 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट और फ्लिपकार्ट से आईफोन 14 खरीदने पर 29,250 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि एपल स्टोर पर एक ट्रेड-इन प्रोग्राम होता है, जहां ग्राहक अपने पुराने आईफोन या एंड्रॉयड फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं। पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है।
- घर बैठे ऐसे अपडेट करें Aadhaar Card, फ्री मिल रही सुविधा
- Buildings on Moon: चंद्रमा पर मिट्टी से घर बनाएगा चीन, 3D प्रिटिंग की लेगा मदद, जानें क्या होगा खास
- New Airtel plans: अनलिमिटेड 5G डाटा के साथ फ्री मिलेगा Amazon Prime और Disney+ Hotstar, देखें पूरी लिस्ट
- 6G Network: चीन में लॉन्च होगा 6G? 100Gbps डाउनलोड स्पीड के साथ अल्ट्रा-फास्ट वायरलेस इंटरनेट की हुई टेस्टिंग