एमोलेड डिस्प्ले के साथ Fastrack Revoltt FS1 Pro भारत में लॉन्च, मिली IP68 की रेटिंग
Revoltt FS1 Pro में 1.96 इंच की सुपर एमोलेड आर्क्ड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 410X502 पिक्सल है। इस वॉच के साथ 110+ स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कई अन्य स्मार्ट हेल्थ फीचर्स भी हैं जिनमें स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ऑटो स्लीप ट्रैकिंग और 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं।

विस्तार
फास्ट्रैक ने अपनी नई वॉच Fastrack Revoltt FS1 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Fastrack Revoltt FS1 Pro के साथ 1.96 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस वॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। Fastrack Revoltt FS1 Pro में कई सारे हेल्थ फीचर्स हैं और 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स हैं। Fastrack Revoltt FS1 Pro के साथ फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। ऐसे में 4,000 रुपये की रेंज में फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली यह पहली वॉच हो गई है। इस वॉच में कॉलिंग की भी सुविधा दी गई है।
Fastrack Revoltt FS1 Pro की कीमत
Fastrack Revoltt FS1 Pro की 3,995 रुपये रखी गई है। Fastrack Revoltt FS1 Pro की बिक्री 27 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी। Fastrack Revoltt FS1 Pro को ब्लैक, ब्लू और टील कलर में खरीदा जा सकेगा।
Fastrack Revoltt FS1 Pro की स्पेसिफिकेशन
Revoltt FS1 Pro में 1.96 इंच की सुपर एमोलेड आर्क्ड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 410X502 पिक्सल है। इस वॉच के साथ 110+ स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कई अन्य स्मार्ट हेल्थ फीचर्स भी हैं जिनमें स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ऑटो स्लीप ट्रैकिंग और 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं। Fastrack Revoltt FS1 Pro के साथ 200 वॉच फेसेज का भी सपोर्ट है।
Revoltt FS1 Pro में ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है और फोन पर आने वाले सभी तरह के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ IP68 की रेटिंग भी मिलती है।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही Fastrack ने अपनी नई वॉच Limitless FS1 (रिव्यू) को पेश किया है जिसकी कीमत 1,995 रुपये रखी गई है। इसमें भी ब्लूटूथ कॉलिंग है और 1.95 इंच की स्क्रीन दी गई है।
- Google Play Store हुआ ठप: ना साइट खुल रही, ना एप ओपन हो रहा, यूजर्स परेशान
- Twitter Update: एलन मस्क का बड़ा एलान, ब्लू टिक अकाउंट को मिलेंगी ये खास सुविधाएं
- Lava Agni 2 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, लावा के प्रेसिडेंट ने दिए हिंट्स
- Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया 120 वॉट का टावर स्पीकर, मिलेगा 6.5 इंच का सब-वूफर