आपकी निजी जानकारी चोरी करने के लिए हैकर्स कर रहे गूगल का इस्तेमाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 11 Feb 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Hackers Are Using Google Translate To Steal Your Data, know how to be safe
hackers

    यदि आप भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं और आपके पास स्मार्टफोन है तो इस डिजिटल दुनिया में आपको बेहद ही सतर्क रहने की दरकार है। आपकी एक छोटी-सी गलती आपको इतनी महंगी पड़ सकती है कि आपकी जिन्दगीभर की कमाई सेकेंडों में गायब हो सकती है।

    Hackers
    Hackers

    किसी एक मैसेज के जरिए आपके फोन को हैक किया जा सकता है और आपके फोन में मौजूद आपकी निजी जानकारी को चुराया जा सकता है। अब एक नया मामला सामने आया है कि गूगल अनुवाद (ट्रांसलेट) की के जरिए आपकी निजी जानकारी चोरी की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

    google translate
    google translate

    ZDNet की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स गूगट ट्रांसलेट के जरिए आपके गूगल अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं। दरअसल हैकर्स हैकिंग के लिए पीशिंग का सहारा ले रहे हैं और लोगों को लोकप्रिय वेबसाइट का फर्जी यूआरएल भेजते हैं। ऐसे में लोगों को लगता है कि यह वास्तविक लिंक है और वे उस पर क्लिक करते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें