iQoo Z7 5G की लॉन्चिंग के साथ ही सस्ता हुआ iQoo Z6 5G, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Mar 2023 04:47 PM IST
सार

नए फोन की लॉन्चिंग के साथ ही iQoo Z6 5G सस्ता हो गया है। iQoo Z6 5G को पिछले साल मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था और इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है।

विज्ञापन
iQoo Z6 5G Price Cut in India After iQoo Z7 5G Launch
iQoo Z6 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    iQoo Z7 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। iQoo Z7 5G में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर है और इसे दो वेरियंट में पेश किया गया है। नए फोन की लॉन्चिंग के साथ ही iQoo Z6 5G सस्ता हो गया है। iQoo Z6 5G को पिछले साल मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था और इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है।

    iQoo Z6 5G की कीमत में भारत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है जिसके बाद iQoo Z6 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये हो गई है जो कि पहले 15,499 रुपये थी, वहीं 6 और 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमतें भी क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये हो गई हैं। इसके अलावा HDFC और ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। iQoo Z6 5G को कोरोमैटिक ब्लू और डायनेमो ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    iQoo Z6 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 है। इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: iQoo Z6 5G Review: क्या वास्तव में यह 15 हजार रुपये की रेंज में सबसे फास्ट फोन है?

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें