iQoo Z6 5G Review: क्या वास्तव में यह 15 हजार रुपये की रेंज में सबसे फास्ट फोन है?

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Apr 2022 04:26 PM IST
सार

iQoo Z6 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है।

iQoo Z6 5G Review in Hindi camera sample price and specificaions
iQoo Z6 5G Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    iQoo Z6 5G की भारत में लॉन्चिंग 15,000 रुपये से कम कीमत में सबसे फास्ट स्मार्टफोन के तौर पर हुई है। iQoo Z6 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। iQoo Z6 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा आईकू के इस फोन में पांच लेयर वाली लिक्विड कूलिंग सिस्टम है जो कि फोन को ठंडा रखता है यानी गेमिंग के मामले में यह फोन बढ़िया साबित होने वाला है, लेकिन क्या यह वास्तव में 15,000 रुपये की रेंज सबसे फास्ट स्मार्टफोन है, आइए रिव्यू में जानते हैं...

    iQoo Z6 5G Review: डिजाइन

    iQoo Z6 5G Review
    iQoo Z6 5G Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iQoo Z6 5G को कोरोमैटिक ब्लू और डायनेमो ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। iQOO Z6 डिजाइन के मामले में अपनी सेगमेंट एक बेस्ट डिवाइस है। इसके साथ मैटे फिनिश और फ्लैट किनारे मिलते हैं। बैक पैनल के कलर्स रौशनी के हिसाब से बदलते रहते हैं। बैक पैनल प्लास्टिक का है और होल्डिंग अच्छी है यानी फोन फिसलता नहीं है। नॉच की स्टाइल वाटरड्रॉप वाली है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक, पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कि फास्ट है। टाईप-सी पोर्ट और स्पीकर नीचे की ओर हैं। ओवरऑल डिजाइन को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है। फोन के साथ बॉक्स में 18W का एडाप्टर, टाईप-सी केबल और ट्रांसपैरेंट कवर मिलता है।

    iQoo Z6 5G Review: डिस्प्ले

    iQoo Z6 5G Review
    iQoo Z6 5G Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन की डिस्प्ले का पैनल LCD है। 120Hz का रिफ्रेश स्क्रॉलिंग गेमिंग और वीडियो देखने में काफी मदद करती है। टच और कलर्स बेस्ट हैं। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट को आप अपनी जरूरत के हिसाब से 60Hz, 90Hz, 120Hz पर सेट कर सकते हैं। डिस्प्ले के लिहाज से iQoo Z6 5G को 15,000 रुपये की सेगमेंट एक बेस्ट फोन कहा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें